PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

एसडीएम व मेला कोतवाली प्रभारी अरविन्द राठी ने सुरक्षा व्यवस्थायों का लिया जायजा
1112 दिन

हाथरस 17 सितम्बर । 21 सितम्बर से शुरू हो रहे मेला श्री दाऊजी मेला को लेकर प्रशासन की सक्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। मेले को भव्य व आकर्षक बनाने के अलावा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम सदर रवेंद्र सिंह ने मेला कोतवाली प्रभारी अरविन्द राठी के साथ मेला प्रांगण मे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अरविन्द राठी ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर प्रमुख स्थानों को चिन्हित किया गया तथा सुरक्षा टावरो जल्द से जल्द तैयारी के लिए निर्देश दिए इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी जल्द से जल्द लगाने को कहा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने तथा परंपरागत रूप से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
एसडीएम के साथ मे निरीक्षण के दौरान तहसील दार अनिरुद्ध यादव, अरविन्द राठी,  क्षेत्रीय सभासद अभिषेक राज, ठेकेदार रवेंद्र सिंह, श्याम चौधरी, हनी पहलवान, रमेश राजपूत, योगेश वार्ष्णेय, बासुदेव वार्ष्णेय, हर्ष वार्ष्णेय, बाबू चौहान, लखन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।