मेला श्री दाऊजी महाराज में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला लोकप्रिय एवं गरिमामयी कार्यक्रम ‘एक शाम अटल जी के नाम’ इस वर्ष भी काव्य और राष्ट्रभाव की अनुपम छटा बिखेरेगा। कार्यक्रम का आयोजन 19 सितंबर 2026, शनिवार को रात्रि 8.00 बजे से मेला श्री दाऊजी महाराज परिसर में किया जाएगा। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्रसेवा और साहित्यिक योगदान को समर्पित यह आयोजन हर वर्ष अटल जी की स्मृतियों को नमन करने के साथ-साथ काव्य एवं साहित्य प्रेमियों को एक मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संध्या में मुख्य आकर्षण के रूप में देश के विख्यात गीत और गजल सम्राट डॉ. विष्णु सक्सेना अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उनके साथ ही ओज, हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार रस के जाने-माने हस्ताक्षर जैसे गौरव चौहान, अमित शर्मा, राम भदावर, सपना सोनी, डॉ. नितिन मिश्रा, दुर्गेश तिवारी और उन्नति भारद्वाज काव्य पाठ कर मेले के सांस्कृतिक मंच को नई ऊंचाइयां देंगे। कार्यक्रम के दौरान मेला श्री दाऊजी महाराज पर हर वर्ष श्रद्धेय अटल जी की स्मृति में विशेष छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद दर्शनलाभ करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में श्री गोविन्द जी विभाग प्रचारक हरिगढ़ विभाग, श्री केशव चौधरी जी अतिरिक्त अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, श्री ब्रजबहादुर भारद्वाज जी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, सांसद श्री अनूप प्रधान वाल्मीकि, श्रीमती सीमा उपाध्याय जि0पं0अ0, विधायक श्रीमती अंजुला माहौर, विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह राणा, जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह कुशवाह सहित अन्य लोग रहेंगे।
इस विशेष संध्या में कवियों द्वारा हास्य, व्यंग्य, ओज, वीर रस एवं राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत काव्य प्रस्तुतियां दी जाएंगी। अटल जी की कविताओं और उनके विचारों से जुड़ी स्मृतियां भी इस आयोजन को विशेष बनाएंगी।
आयोजकों तरूण शर्मा, जय शर्मा, प्रवीन खण्डेलवाल ने बताया कि ‘एक शाम अटल जी के नाम’ अब मेला श्री दाऊजी महाराज के प्रमुख वार्षिक आयोजनों में अपनी विशेष पहचान बना चुका है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी नगरवासियों एवं काव्य प्रेमियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है। सभी नगरवासियों, साहित्य प्रेमियों एवं काव्य रसिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस यादगार काव्य संध्या का आनंद लेने का आह्वान किया है।
इस मौके पर अमित कुशवाह,मयंक वार्ष्णेय,रोहित अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल,विजय गुप्ता,ऋषि वार्ष्णेय,दीपक भारद्वाज,गोपाल कृष्ण शर्मा, डा नीरज शर्मा,बालप्रकाश वार्ष्णेय, प्रशांत खंडेलवाल,अमरदीप, अनमोल अग्निहोत्री,किशन भारती,हर्षित गौड़ आदि रहे।