प्रमुख समाजसेवी उद्योगपति श्री राकेश बंसल स्टील वाले अपने सहयोगी श्री कृष्ण अग्रवाल ( एलपी बंटी बाबू) लोकेश अग्रवाल हींग वाले सुरेश अग्रवाल जिला अध्यक्ष फैम सभी बंधु आज अग्रवाल सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अनिल कुमार मित्तल जी चूर्ण वालों के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर श्री अनिल कुमार जी मित्तल को अग्रवाल सभा का अध्यक्ष बनने की खुशी में श्री गिरिराज महाराज जी की भोग प्रसादी एवं पीत वस्त्र भेंटकर तुलसी इलायची मोती की माला एवं पटका पहनाकर भव्य स्वागत कर मिष्ठान खिलाकर उनका अभिनंदन वंदन किया श्री राकेश जी बंसल द्वारा श्री अनिल अग्रवाल जी को हर प्रकार हर समय हर तरह का सहयोग देने का वचन दिया समाज के हित में कंधे से कंधा मिलाकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन देने को कहा इस अवसर पर श्री अनिल कुमार मीतल द्वारा सामाजिक कार्य एवं समाज के उत्थान में सभी का सहयोग लेने सभी के साथ सभी के प्रयास से सामाजिक कार्य में आगे बढ़कर अपना सुझाव एवं योगदान देने की अपील की श्री राकेश जी बंसल द्वारा दिए गए सहयोग एवं अपार स्नेह एवं स्वागत के लिए उनका आभार व्यक्त किया चुनाव के दौरान एकत्रित हुए संपूर्ण अग्रवाल समाज को धन्यवाद दिया तथा कहां कि समाज में का एकीकरण जागृति एवं जोश जिस बुलंदी के साथ आगे बढ़ा है उस बुलंदी को बनाए रखने का कर्तव्य संपूर्ण समाज के प्रत्येक अग्र बंधु का है मैं हर प्रकार से अग्र समाज के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहूंगा