PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व के प्रथम दिन सभी जैन मंदिरों में नित्य नियम पूजा अर्चना के साथ साथ अभिषेक किया गया।
18 दिन
हाथरस।दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण पर्व के प्रथम दिन सभी जैन मंदिरों में नित्य नियम पूजा अर्चना के साथ साथ अभिषेक, शांति धारा सामूहिक पूजन, दशलक्षणमहा मंडल विधान,सामूहिक आरती में सैकड़ों महिला, पुरुष शामिल हुये थे,जबकि रात्रि के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतियोगिता, एवं शास्त्र सभा का आयोजन किया गया था। हलवाही खाना स्थिति श्री पर्शनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर,में विशाल जैन वेद द्वारा पूजा अर्चना, अभिषेक,शांति धारा, एवं दश लक्षण महा मंडल विधान कराया था,प्रातः6 बजे से शुरू हुआ पुजन सभी मंदिरों में 11 बजे तक चला था,नयागंज स्थिति ठाकुर नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मथुरा चौरासी जैन मंदिर से आये विवेक जैन शास्त्री द्वारा पुजन कराया गया था, शांति धारा की बोली,जैन ज्वैलर्स के संचालक छीतरमल जैन,सुधीर जैन, संदीप जैन व दूसरी शांति धारा की बोली अनिल जैन गुड्डू,अमित जैन,पंकज जैन,एवं आरती की बोली पारस जैन की माँ सुनीता जैन ने ली थी,श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर नयाबांस अतिशय क्षेत्र में पूजन हिमांशु जैन ने कराया था, प्रथम अभिषेक की बोली मंदिर के संरक्षक मुकेश जैन,शांति धारा की बोली दीपक जैन व दूसरी शांति धारा की बोली श्री जैन नव युवक सभा अध्यक्ष उमा शंकर जैन व पुलकित जैन ने ली थी। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, गुड्डू जैन,कमलेश जैन लाल वाले, उमेश चंद्र जैन,संजीव जैन अमीन, अनूप जैन, कैलाश चंद जैन,सुमत कुमार जैन, सुभाष चंद्र जैन, संजीव जैन भूरा, कपिल जैन चूरन वाले, सतेंद्र जैन,यतीश जैन,नमन जैन, सौरभ जैन रानू, जितेंद्र जैन, जिनेन्द्र जैन सिंपल, विजय जैन,निखिल जैन, विवेक जैन श्वेतांक जैन,राज कुमार जैन लोहिया, बिंटू जैन,इंजीनियर पी के मोनू जैन,गगन जैन, धर्मेंद्र जैन, संजीव जैन सूत वाले, अतुल जैन वसुंधरा अनूप जैन सूत वाले, अखिलेश जैन मनीष, रतन जैन, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, तन्नू जैन, पारस जैन, ऋषभ जैन, धीरज जैन रिंक, संजीव जैन लुहाड़िया, अमित जैन लुहाड़िया, पारस जैन सहित अन्य लोग मौजूद थे।