PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिलाधिकारी सभागार मे आयोजित हुई व्यापारी बंधु की बैठक ।
610 दिन
उक्त बैठक में फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बख्तावर गली में लगे ट्रांसफार्मर की समस्या को पटल पर रखा और उसके समाधान के निराकरण के लिए एडीएम महोदय श्री बसंत अग्रवाल जी ने विद्युत अभियंता श्री अभिषेक जी को दिशा निर्देश जारी किए और समस्या का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया इसके अलावा अक्टूबर नवंबर में केंद्रीय जीएसटी,एसआईबी, एवं इनकम टैक्स आदि द्वारा व्यापारियों के यहां अवैधानिक अमर्यादित आचरण से छापामार कार्यवाही करके व्यापार को चौपट करने की मंशा केंद्र सरकार को बदनाम करने की मंशा मन मस्तिष्क में बना रखी है व्यापारियों का उत्पीड़न शोषण और सरकार को बदनाम करने का ठेका कुछ प्रशासनिक अधिकारियों ने ले रखी है व्यापारियों को भयभीत कर बंधक बनाना मोबाइल फोन आदि छीनना असभ्य भाषा का प्रयोग अभद्रता की सीमा पार कर रहा है इससे समस्त व्यापारी संगठनों में काफी रोष है लगता ऐसा है यह लावा कहीं विस्फोटक रूप में धारण कर व्यापार को बंद कर सड़क पर उतरकर शासन प्रशासन के खिलाफ जन आंदोलन न छेड़ दे जिसकी समस्त जवाब दी शासन प्रशासन की होगी अतः इस पर अंकुश लगाना अति आवश्यक है अपर जिलाधिकारी महोदय श्री बसंत अग्रवाल जी ने डिप्टी कमिश्नर श्री आर के सिंह जी को निर्देश दिया कि आप विभाग को चिट्ठी लिखकर अवगत करायेऔर व्यापारियों का उत्पीड़न होने की शिकायत केंद्र सरकार को भेजें व्यापारी का मान सम्मान सुरक्षित संरक्षित होना चाहिए जब व्यापारी शासन प्रशासन को पूर्ण सहयोग कर रहा है तो उसका उत्पीड़न आखिर क्यों, बैठक में फेडरेशन के युवा जिला महामंत्री आकाश वर्मा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला महामंत्री श्री अनिल वाष्णैय जी तेल वाले युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र वाष्र्णेय युवा नगर अध्यक्षतरुण पंकज लोकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष संजीव आंधिवाल आदि उपस्थित थे

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।