मंगलवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी कार्यालय जाकर ओसी कलेक्ट्रेट श्री मनीष चौधरी जी को एक ज्ञापन सौंप कर जीएसटी कार्यालय की केवल गढ़ी में प्रस्ताव की स्वीकृति भेजने पर एतराज कर व्यापारियों अधिकारियों अधिवक्ताओं के अहित में बताया अतः स्वीकृति के प्रस्ताव को निरस्त कर शहर के नजदीक किसी भी स्थान पर स्वीकृति प्रदान कर जीएसटी कार्यालय आदि बनवाए जाएं । पत्र में लिखा गया - श्रीमान जिलाधिकारी महोदय जनपद हाथरस विषय _जीएसटी कार्यालय शहर के नजदीक स्थान का चयन करने का निवेदन__________ महोदय विश्वत सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि प्रशासनिक सर्वे द्वारा जीएसटी कार्यालय शहर से काफी दूर चंदपा से आगे केवल गढ़ी में निर्धारित करने का अनुमोदन की आज्ञा प्रशासनिक सर्वे द्वारा आख्या दी गयी है महोदय आपसे विनम्र अनुरोध है कि जीएसटी कार्यालय शहर के नजदीक वाटर वर्क्स अथवा सीवेज फार्म जलेसर रोड अथवा इगलास रोड अथवा कलेक्ट्रेट के नजदीक आदि पर सरकारी भूखंडों पर जीएसटी कार्यालय भूमि आवंटन करने की कृपा करें जिससे व्यापारीगण अधिकारी गण अधिवक्ता गण जन सामान्य को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा आपके अथक प्रयासों से जनहित में भूमि का आवंटन का प्रस्ताव शीघ्र कर राहत प्रदान करें आपको कोटि-कोटि धन्यवाद निवेदक सुरेश चंद्र अग्रवाल जिला अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल जनपद हाथरस ।