माननीय श्रीमती निर्मला सीतारमण जी वित्त मंत्री भारत सरकार नई दिल्ली( मेटल बर्तन एवं हैंडीक्राफ्ट समान पर छूट देने के संबंध में) महोदय आपसे विनम्र अनुरोध है कि पीतल के बर्तन और पूजा सामग्री में कार्य आने वाले थाली परात घंटा घुंघरू मूर्ति आदि जो कि हस्त निर्मित है तथा विभिन्न लघु एवं कुटीर उद्योग के रूप में परिजनों के सहयोग से निर्माण कार्य कड़ी मेहनत से किया जाता है महोदय आपको पूर्व में भी पत्राचार किया गया है पुनः स्मरण कर रहे हैं कि बजट में इस पर ध्यान दें जैसे कि हस्त निर्मित कपड़े पर टैक्स नहीं है उसी प्रकार से पूजा बर्तन घुंघरू घंटा मूर्ति पर से टैक्स हटाया जाए ब्याज मुक्त सब्जिटी युक्त ऋण की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर ₹1000000लाख की जाए लाइसेंस और जीएसटी रजिस्ट्रेशन की 5 साल की छूट दी जाए वन नेशन वन टैक्स सुविधा सहित लागू किया जाए इंस्पेक्टर राज से मुक्ति प्रदान कर व्यापारियों को राहत प्रदान की जाए एमसीएक्स एवं ऑनलाइन गेमिंग पर जीएसटी की दरें 28 से बढ़कर और अधिक की जाए स्टेनलेस स्टील बर्तनों पर जीएसटी की तरह एक समान की जाए लाइसेंस प्रणाली को सुलभ और सहज किया जाए अमेजॉन फ्लिपकार्ट आदि ऐप पर कमिशन वन डिजिट में किया जाए व्यापारियों को राहत प्रदान कर भारत के विकास में अपना योगदान देकर हम आपके आभारी रहेंगे आपसे आशा है उक्त बिंदुओं पर आप शीघ्र विचार कर राहत प्रदान करेंगी जय उद्योग जय व्यापार