हाथरस उद्योग व्यापार विकास मंच (हाथरस जनपद के समस्त व्यापार मंडलो का सामूहिक संगठन) के द्वारा जीएसटी कार्यालय को मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में परिवर्तित करने के विरोध में जनपद के समस्त व्यापार मंडलों द्वारा भीषण विरोध किया जा रहा था उद्योगपति व्यापारियों के उत्पीड़न शोषण की पीड़ा को शासन प्रशासन के उच्च स्तर तक पहुंचाने में सभी ने अपनी अहम भूमिका निभाने में योगदान दिया इस मुद्दे पर मुख्य भूमिका निभाने वाले व्यापारी प्रतिनिधि फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल का सर्राफा कमेटी के द्वारा सर्राफा बाजार में तिलक लगाकर पीत वस्त्र (पटका) पटका पहनाकर मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर व्यापारी प्रतिनिधि फेडरेशन के संरक्षक सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष बौहरे श्री रमन मूर्ति जी शर्मा सर्राफ पंडित सत्य प्रकाश शर्मा रंगीला रामकुमार कोठीवाल धीरेंद्र पाठक सर्राफ वरिष्ठ व्यापारी नेता जगदीश पांडे आढ़ती विष्णु विष्णु वाष्र्णेय सर्राफ अनिल शर्मा सर्राफ रंगीला गुरु बौहरे अमित शर्मा अमिताभ शर्मा सर्राफ बौहरे विनोद जी शर्मा शैलेंद्र शर्मा बॉबी गुरु बौहरे अशोक शर्मा बर्तन वाले देवकीनंदन वर्मा वन्टूभैया आकाश वर्मा आदि प्रमुख थे इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथरस नगर से लेकर लखनऊ मुख्यालय तक शासन और प्रशासन से विनम्र अनुरोध कर उद्योग जगत की पीड़ा को अवगत कराया शासन प्रशासन द्वारा उद्योगपति व्यापारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जीएसटी कार्यालय को शहर में स्थान मिलने पर उद्योगपति व्यापारियों को बेहद हर्ष का अनुभव हुआ उद्योग जगत की जायज मांगों शासन प्रशासन ने मंजूर कर अपनी अहम भूमिका निभायी इस जन आंदोलन में जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं डिस्ट्रिक्ट टैक्स बार एसोसिएशन एवं सामाजिक संगठनों ने अपना विशेष योगदान दिया जनपद के उद्योगपति व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनको बधायी देते हुए आभार व्यक्त किया कि उनके इस योगदान को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता जीएसटी कार्यालय को भूमि का आवंटन होते ही शहर में प्रथम बार समस्त व्यापारी संगठनों के सामूहिक मंच के माध्यम से जिन्होंने सहयोग किया है उनका हार्दिक अभिनंदन वंदन किया जाएगा ऐतिहासिक भव्य स्वागत कर सम्मान किया जाएगा इस कार्य में उनकी भूमिका को हमेशा यादगार रखा जाएगा इस जन आंदोलन में समस्त व्यापार मंडलों द्वारा संघर्ष में भूमिका निभाने वाले व्यापारी प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष माननीय श्रीमती श्वेता चौधरी जी सदर विधायक माननीय श्रीमती अंजुला माहौर जी सिकंद्राराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह जी राणा सादाबाद विधायक श्री प्रदीप जी गुड्डू भाई माननीय सांसद श्री अनूप प्रधान जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शरद महेश्वरी जी लोकदल जिला अध्यक्ष श्री श्याम प्रधान जी सासनी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री राजीव वाष्र्णैय जी सादाबाद नगर पालिका परिषदअध्यक्ष श्री हेमलता जी अग्रवाल सिकंद्राराऊ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री मुशीर कुरैशी जी पुरदिलनगर नगर पालिका परिषद
अध्यक्ष हर्ष कांत कुशवाहा आदि के योगदान दिए जाने से व्यापारी विकास मंच को इस आंदोलन में शक्ति प्रदान हुयी इसके लिए इन प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया जाएगा हमारे जीएसटी विभाग के अधिकारीयो द्वारा दिए गए योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता अतः जीएसटी अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का भी भव्य स्वागत सम्मान किया जाएगा ऐतिहासिक सामूहिक कार्यक्रम हेतु शीघ्र ही एक बैठक के आयोजन में कार्यक्रम की भूमिका को विस्तार पूर्वक योजना बनाकर उस पर अमल किया जाएगा