PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति के द्वारा हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
1076 दिन

भक्ति भावना से सराबोर और सुहाग के प्रतीक पावन सावन मास में हरियाली तीज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से सभी महिलाएं मनाती हैं ।इसी श्रृंखला में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति के द्वारा हरियाली तीज का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया ।सर्वप्रथम गणेश पूजा ,अक्रूर जी की पूजा ,गणेश वंदना एवं तीज माता की वंदना से कार्यक्रम शुरू हुआ । सभी महिलाओं ने हरियाली के हरे रंग के वस्त्र पहनें एवं सोलह श्रृंगार किए । कार्यक्रम में विभिन्न खेल और प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ ,विभिन्न प्रकार के नृत्य किये एवं सावन के मल्हार के गीत गाए ।एक दूसरे को हरियाली तीज की बधाई दी सभी महिलाओं ने झूले का भी आनंद लिया । सभी प्रतिभागियों व विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।सभी बहनों को भी अंत में उपहार दिये गये ।तीज क्वीन प्रीति गुप्ता चुनी गईं । उनके सर पर ताज सजाकर पटका पहनाया गया वह विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के उपरांत रुचिकर भोजन का सभी ने आनंद लिया । अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय ने कहा इसी तरह महिलाओं की उत्थान और आनंद के लिए कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे और अंत में वार्ष्णेय महिलाओं की एकता की और अक्रूर जी महाराज के जयकारे भी लगाये ।इस अवसर पर दीप्ति ,अनुराधा,पूजा ,प्रज्ञा ,वंदना, ऋचा ,पूजा ,सीमा ,शिल्पी ,गीता ,रूबी ,मुक्ता ,श्वेता, प्रीति ,शालिनी, ऋतु ,सोनम ,अदिति ,निधि ,भावना ,प्रीति, कीर्ति ,रेणु ,सरिता ,प्रभा ,कविता ,रश्मि, श्वेता ,हेमलता ,सीता ,पूनम ,रजनी कुसुम ,स्वाति, प्रीति ,कल्पना ,इंद्रा ,दामिनी, ऋतु ,प्रीति ,पूजा ,सुनीता ,मंजु ,शालिनी ,अनुपम ,मीनू ,निक्की ,मीनाक्षी ,आशा ,पिंकी ,नीतीशा ,ख़ुस्भू, रश्मि ,शिखा ,वर्षा ,संगीता ,नीरू ,मंजु ,डिम्पल ,पूजा ,मंजू,श्वेता,


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।