PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

113वीं रथ यात्रा महोत्सव की आय-व्यय पत्रिका एवं एलबम का विमोचन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।
295 दिन
हाथरस शहर के घंटाघर पर स्थित प्राचीन मंदिर श्री गोविन्द भगवान मंदिर परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में 113वीं रथ यात्रा महोत्सव की आय-व्यय पत्रिका एवं एलबम का विमोचन श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। यह ऐतिहासिक विमोचन शहर के प्रमुख वार्ष्णेय समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समारोह की गरिमा को और भी अधिक बढ़ाया जब 113वीं रथ यात्रा महोत्सव की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति वार्ष्णेय (अपैक्स) ने मंच से समस्त वार्ष्णेय बंधुओं, सहयोगियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव समाज की एकता, श्रद्धा एवं सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है, और इसमें समाज के सभी वर्गों का सहयोग सराहनीय रहा। अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय ने विशेष रूप से उन सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार जताया, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में दिन-रात परिश्रम किया। इस अवसर पर मेला अध्यक्ष प्रतिनिधि नवीन गुप्ता द्वारा भी भावपूर्ण उद्बोधन में सभी श्रद्धालुओं, दानदाताओं एवं आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर अध्यक्ष मुकुल आनंद कातिब, शैलेन्द्र सर्राफ , नन्नूमल गुप्ता (चंचल सुपारी वाले), दिनेश चंद्र गुप्ता (दाल वाले), मदन गोपाल वार्ष्णेय, अजय कुमार गुप्ता (कोल्ड वाले), प्रवीण गुप्ता (अपैक्स), लक्ष्मी कांत सर्राफ, मनु आनंद कातिब, सुमित गुप्ता सहित अनेक गणमान्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। विमोचित एलबम में इस समारोह के रथ यात्रा की झलकियाँ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, श्रद्धालुओं की सहभागिता एवं आयोजन की प्रमुख गतिविधियाँ आकर्षक चित्रों सहित संकलित की गई हैं। वहीं आय-व्यय विवरणिका में आयोजन में पारदर्शिता एवं समाज के प्रति जवाबदेही को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया और अंत में प्रसाद वितरण कर समारोह का समापन किया गया। यह आयोजन निश्चित रूप से समाज की एकता और संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल