गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुर साक्षात परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
डॉ राधाकृष्णन की थी मांग,
हर गुरु का हो सम्मान ।
इसलिए भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति द्वारा शहर के नामचीन स्कूल एम॰एल॰डी॰वी॰स्कूल पर चार शिक्षकों को सम्मानित करके मनाया गया। डी ॰आर ॰बी॰ स्कूल के डायरेक्टर श्री स्वतंत्र कुमार गुप्ता , श्रीमती कल्पना वार्ष्णेय,श्रीमती मुक्ता वार्ष्णेय एवं श्रीमती नीलम वार्ष्णेय का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।
अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय ने कहा कि शिक्षकों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। शिक्षक ही देश के निर्माता है क्योंकि शिक्षक ही छात्र के भविष्य का निर्माण करते हैं।इस अवसर पर सचिव अनुराधा ,रूबी,प्रीति,ऋतु,कुसुम,स्वाति,कीर्ति,ऋतु,मीनाक्षी,आशा,पूजा,मीनू वार्ष्णेय आदि सम्मिलित रहीं।