PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल
1113 दिन

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार कर भेजा जेल

सासनी कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृतकर जेल भेजा है। बुधवार को एसएचओ केशवदत्त शर्मा के अनुसार वह पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार तथा सीओ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धड़पकड़ अपराध नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र में शांति व्यवस्था हेतु गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि किला तिराहे के निकट एक युवक अवैध रूप से देशी तमंचा लेकर खड़ा है। जो किसी बारदात को अंजाम दे सकता है। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस भेज दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, पुलिस ने आवश्यक बल प्रयोग कर भाग रहे युवक को पकड लिया और कोतवाली ले आई। जहां उसकी जामा तलाशी में एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृतकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम साबिर मोहम्मद पुत्र रिजाक मोहम्मद निवासी गांव बिर्रा बताया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में कस्बा इंचार्ज एसआई राजेश कुमार यादव, कांस्टेबिल अमित चौधरी मौजूद थे।


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल