PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस सहित किया गिरफ्तार
1111 दिन

कोतवाली सासनी पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा कारतूस सहित किया गिरफ्तार 

सासनी कोतवाली पुलिस ने जसराना पुलिया के निकट से एक आरोपी को अवैध तमंचा तथा जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा है शुक्रवार को एसएचओ केशवदत्त शर्मा के अनुसार वह पुलिस कप्तान देवेश पांडेय के आदेशानुसार तथा सीओ सुरेन्द्र सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधी धडपकड अपराध नियंत्रण अभियान के तहत वह क्षेत्र में मय हमराह तथा फोर्स के साथ गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि एक युवक जसराना पुलिया के निकट अवैध रूप से तमंचा लेकर खडा है जो किसी बारदात को अंजाम दे सकता है। एसएचओ ने सूचना को गंभीरता से लिया और आरोपी को पकडने के लिए एसआई महताब हसन, हैडकांस्टेबिल महेन्द्र पाल सिंह, तथा कांस्टेबिल इकबाल खां को मौके की ओर भेज दिया। बताते है कि जैसे ही पुलिस जसराना पुलिया पर पहुंची वैसे ही आरोपी पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने भी आवश्यक बल प्रयोग कर भाग रहे युवक को दबोच लिया और कोतवाली ले आए। जहां उसकी जामा तलाशी में पुलिस ने एक तमंचा अवैध 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के तहत युवक के खिलाफ अभियोग पंजीकृतकर न्यायालय में पेश किया है। वहीं पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को अपना नाम विकास जादौन उर्फ राजा पुत्र वीरेन्द्र प्रताप सिंह निवासी गांव लढौता बताया है।


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल