PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

फेम प्रतिनिधिमंडल ने वाणिज्य कर (जी एस टी) आयुक्त से की मुलाकात*
541 दिन
फेडरेशन ऑफ इंडिया व्यापार मंडल,उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल फेम प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सोबती के नेतृत्व में डॉ.नितिन बंसल जी (आयुक्त वाणिज्य कर,उत्तर प्रदेश) से उनके लखनऊ स्तिथ मुख्यालय पर मुलाकात की एवं व्यापारियों की जी एस टी से संबंधित आ रही समस्याओं का 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया।जिसमे मुख्य रूप से लिमिटेसन एक्ट,धारा 161,वेट की धारा 32,एमेनेस्टी स्कीम,जी एस टी आर-9,ए एस एम टी-आदि 10 सूत्रीय ज्ञापन दिया। आयक्त महोदय ने अत्यंत सौहाद्रपूर्ण वातावरण में समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के दौरान विस्तृत जानकारी लेते हुए उनके जल्द से जल्द समाधान के लिए आश्वस्त किया। प्रतिनिधिमंडल में अजय अग्रवाल(प्रदेश उपाध्यक्ष),डॉ अरविंद गुप्ता (प्रदेशसचिव),सुरेश चंद्र अग्रवाल (जिलाध्यक्ष हाथरस),रासबिहारी अग्रवाल (जिलाध्यक्ष-मथुरा),ब्रजेश पंडित(जिला महामंत्री-आगरा) शामिल रहे।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।