PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक हाथरस ने निकाय चुनाव के सम्बन्ध मे संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए
1243 दिन

 जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक हाथरस  नें नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करायें जाने के दृष्टिगत  पुलिस लाईन में आर0ओ, सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी पुलिस, सेक्टर/जोनल पुलिस अधिकारी एवं पुलिस बल कर्मचारियों कि साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमों व निर्देशों का अक्षरशः पालन कराते हुए चुनाव सम्पन्न कराया जाए। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है, साथ ही यह बहुत ही महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील भी होता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। निर्वाचन में जिस अधिकारी एवं कर्मचारी को जो दायित्व सौंपे गए हैं, उन्हें स्वयं संवेदनशील होकर निष्पक्षता के साथ पूरी जिम्मेदारी से निभाएं। उन्होनें चुनाव संबंधी समस्त कार्यो को आपसी समन्वय स्थपित करते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि चुनाव संबंधी कोई समस्या अथवा किसी प्रकार का संदेह है तो उसे आपसी समन्वय के माध्यम से हल कर ले जिससे मतदान के समय किसी प्रकार से समस्या का सामना न करना पडें। 

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाडेय ने पुलिस बल अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन के दैरान अराजक तत्यों पर कडी नजर रखने तथा कानून का उलंघन करने वालो के खिलाफ सुसंगत धाराओं में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा जिसकी जहा पर तैनाती की गई है उन स्थानों का भ्रमण कर लें।