पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई । इस दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद/लाइन श्री गोपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक श्री बिहारी सिंह आदि अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक हाथरस महोदय के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित डायल 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चैक किया गया ।
इसी क्रम में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु परेड ग्राउंड में दंगा नियंत्रण (एंटी रायट ड्रिल)का अभ्यास कराया गया । अभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस, प्रतिसार निरीक्षक एवं आरमोर्रर द्वारा मौजूद फोर्स को एन्टी रायट ड्रिल के सम्बन्ध में बताया गया एवं इस दौरान प्रयोग किये जाने वाले दंगा नियंत्रण उपकरणों की जानकारी दी तथा फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि भीड़ के आकस्मिक एकत्रित होने अथवा किसी घटना विशेष के होने से उत्पन्न हुए रोष से लोगों के अवैधानिक रूप से एकत्रित होने तथा बलवा करने से उत्पन्न हुई स्थिति को नियन्त्रित करने तथा बलवाईयों को तितर-बितर करने के लिए एन्टी रायट ड्रिल का फोर्स द्वारा प्रयोग किया जाता है, जिससे कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनी रहे । मॉक ड्रिल अभ्यास के दौरान अधिकारियों द्वारा अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण अभ्यास से पूर्व ब्रीफ करते हुए उपकरण आंसू गैस गन, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी प्रदान की गयी । तथा पुलिसकर्मियों को विषम परिस्थितियों में भीड़ के बीच खुद को सुरक्षित रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शस्त्रागार,गार्द रुम, सब्सिडियरी कैंटीन, बैरिक, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी परिवहन शाखा को गाडियों की फिटनेस, गाडी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समय से रिन्यूअल कराने तथा सभी गाडियों में अनिवार्य टूल किट रखने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जवानों की भोजन व्यवस्था के लिए संचालित मैस की व्यवस्था को देखा गया । निरीक्षण के दौरान मैस की अच्छी साफ-सफाई/व्यवस्थाओं हेतु मैस में नियुक्त कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया