PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

पुलिस अधीक्षक हाथरस ने परेड का निरीक्षण कर ली सलामी तथा पुलिस लाइन का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
1104 दिन

पुलिस अधीक्षक हाथरस  देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में प्रातः शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर सलामी ली गई ।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी सादाबाद/लाइन  गोपाल सिंह, प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह आदि अधिकारीगण/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
 पुलिस अधीक्षक हाथरस महोदय के आगमन पर परेड द्वारा उनको सलामी दी गई तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित पुलिसकर्मियों की वर्दी को देखा गया तथा साफ-स्वच्छ वर्दी धारण करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित डायल 112 के दो पहिया व चार पहिया वाहनों को चैक किया गया तथा डायल 112 वाहनों पर लगे टूल बोक्स व मेडिकल किट की साफ सफाई रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने नव निर्मित आरटीसी बैरिक, भोजनालय, परिवहन शाखा, आदि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में प्रतिसार निरीक्षक व प्रभारी परिवहन शाखा को कण्डम गाडियों के निस्तारण, गाडियों की फिटनेस,गाडियों मे लगे सीसीटीवी कैमरों को सही कराने एवं समय से चैक करते रहने, गाडी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस समय से रिन्यूअल कराने तथा सभी गाडियों में अनिवार्य टूल किट रखने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जवानों की भोजन व्यवस्था के लिए संचालित मैस की व्यवस्था को देखा गया । निरीक्षण के दौरान मैस की अच्छी साफ-सफाई/व्यवस्थाओं हेतु मैस में नियुक्त कर्मचारीगणों को निर्देशित किया गया ।
*


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल