PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस लाइन में दोनों महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई तथा समस्त पुलिसकर्मियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
609 दिन
पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा पुलिस लाइन हाथरस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयन्ती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 120वीं जयन्ती के शुभ अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के सम्मान में उन्हे सलामी दी गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गयी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के आदर्शो को जीवन में अपनाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रेरित किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन मे बताया गया कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का अप्रतिम योगदान हैं । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म दिवस 02 अक्टूबर हमारे देश के उन सहस्त्रों ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो एवं क्रान्तिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का बेहतर अवसर है, जिन्होने स्वतंत्रता संग्राम की बलिबेदी पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया । यह दिन हम सबको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शो, सिद्धान्तो व उनके व्यक्तित्व को आत्मसात करने के साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रसेवा करने का सुअवसर प्रदान करता हैं । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनकी सेवाओं एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु उपहार वितरित किये गये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री राम प्रवेश राय , पुलिस उपाधीक्षक श्री अमित अमित पाठक, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें । तत्पश्चात पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे "एक पेड माँ के नाम" अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक मोहदय व उपस्थित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगणों द्वारा वृक्षारोपण किया गया । इसी क्रम मे जनपद के समस्त थानों/शाखाओं पर थाना /शाखा प्रभारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर दोनो महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता, सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गयी एवं राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा बताये गये सत्य व अहिंसा के आदर्शो को जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया ।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल