PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

कस्बा सासनी में बाबा भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई
1190 दिन

देश के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जन्म जयंती के अवसर पर कस्बा सासनी में विशाल शोभायात्रा निकाली गई शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कस्बा सासनी के मौहल्ला आशा नगर स्थित ब्रह्मानंद आश्रम से बाबा भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई जो कि शहर के मुख्य मुख्य मार्गो सिनेमा हॉल बजरिया अयोध्या चौक रामलीला ग्राउंड बस स्टैंड गांधी चौक पथवारी रोड होते हुए आशा नगर स्थित ब्रह्मानंद आश्रम पर जा कर समापन हुई शोभा यात्रा का उद्घाटन राजीव कुमार वार्ष्णेय,मोहर सिंह बाबूजी,इंजीनियर धर्मवीर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया वही शोभायात्रा का समाज के लोगों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में राजीव वार्ष्णेय, डॉ एस के सिंह, प्रज्ञा वार्ष्णेय, बाबूजी मोहर सिंह, डॉक्टर विकास, सिंह प्रदीप भारती, एस के विधाता,एस के सिंह, महेंद्र सिंह,देव प्रकाश, कुलदीप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बनी सिंह जाटव तथा समाज के लोग मौजूद रहे


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।