PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

सादाबाद पुलिस ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद
1233 दिन

 थाना सादाबाद पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 01 वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाईकिल टीवीएस स्पोर्ट संख्या UP 86 H 2860 बरामद हुई है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ पर बताया गया कि उसने मोटरसाइकिल दिनांक 16.05.2023 को जैन पैलेस, थाना सादाबाद क्षेत्र से चोरी की थी । 

 पुलिस के अनुसार पकड़े गए वाहन चोर का नाम शिवराम पुत्र सुरेश चन्द निवासी कुरसन्डा थाना सादाबाद है