PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

सिकंदराराऊ पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में बैठे पांच शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहा के साथ किया गिरफ्तार
1124 दिन

पुलिस अधीक्षक हाथरस  देवेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राऊ के निकट पर्यवेक्षण में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए वाहनो मे पंचर कर लूट व डकैती की घटना कारित करने की फिराक मे बैठे 05 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

 सिकंदराराऊ पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों के नाम 1- सनी उर्फ राहुल पुत्र राजाराम निवासी मोहल्ला जगन्नाथपुरी सकीट रोड थाना एटा कोतवाली नगर जिला एटा ।
2 - कालिया पुत्र घूरेलाल निवासी मानपुर कालौनी थाना कोतवाली देहात जिला एटा । 
3 - आशिक पुत्र करुआ निवासी अलीगंज चुंगी थाना कोतवाली नगर जनपद एटा ।
4 - राजीव पुत्र उल्फत निवासी आवास विकास कालौनी मानपुर थाना कोतवाली देहात जिला एटा ।
5 - करन पुत्र दिनेश निवासी अलीगंज चौराहा सकीट रोड थाना कोतवाली नगर जिला एटा  बताये है 

* पुलिस ने अभियुक्तों के पास से - 04 तमंचे व 08 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
2- 01 तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर ।
3- 01 लकडी का फट्टा कील लगा ।बरामद किया है


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल