PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

उप जिलाधिकारी सासनी विपिन शिवहरे ने प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया
1253 दिन

उप जिला अधिकारी सासनी  विपिन कुमार शिवहरे ने नया नगला, रहना व रुहेरी प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने आज तीनों विद्यालयों  में मिड डे मील समय से नही पहुँचने की शिकायत पर निरीक्षण किया और आज भी लगभग 10 बजे विद्यालयों में एमडीएम पहुंचा था । ग्रामीणों ने शिकायत कि अप्रैल माह में 7 दिन एमडीएम विद्यालयों में नही पहुंचा है और फल/दूध कभी नही आता है। एमडीएम लाने वाले वाहन और वर्तनों में साफ-सफाई का पूर्ण अभाव/गंदगी पायी गयी।