PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिलाधिकारी हाथरस ने एक ही परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र तथा सिविलयन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया आवश्यक दिशा निर्देश दिए
1131 दिन

जिलाधिकारी हाथरस अर्चना वर्मा ने विकास खंड सादाबाद के ग्राम पंचायत बरौस में एक ही परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र तथा संविलियन विद्यालय का औचक निरीक्षण कर  विद्यालय के मुख्य गेट के बाहर जल-भराव/गंदगी होने पर साफ-सफाई कर वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए।

 जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। जानकारी करने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री हेमलता ने बताया कि यहाँ पर दो आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हैं। जिसके लिये 2 आंगनबाड़ी कार्यकत्री कार्यरत हैं। प्रथम केन्द्र पर 51 लड़के व 42 लड़कियाँ तथा द्वितीय केन्द्र पर 42 लड़के व 50 लड़कियाँ पंजीकृत हैं। उन्होने बताया कि एक बच्चा कुपोषित की श्रेणी में है। जिलाधिकारी ने कुपोषित बच्चे को एन0आर0सी0 में भर्ती कराने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केन्द्र की रंगाई-पुताई कराने के साथ ही वाल पेटिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री को रिक्त स्थान पर पोषण वाटिका तैयार करने एवं सहजन के वृक्ष लगाने के निर्देश दिए। 

इसके पश्चात् जिलाधिकारी ने संविलियन विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा-कक्ष एवं पुस्तकालय/मनोरंजन कक्ष, संगीत कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाऐं सुचारू रूप से संचालित होने एवं साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने एक कक्ष में प्रोजेक्टर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जानकारी करने पर प्रधानाचार्या ललिता सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 14 शिक्षक/शिक्षिकाऐं तैनात हैं। जिसमें 11 सहायक अध्यापक, 01 अनुदेशक, 02 शिक्षा मित्र तथा 01 सेविका तैनात है। उन्होंने बताया कि कक्षा-1 में 20, कक्षा-2 में 41, कक्षा-3 में 50, कक्षा-4 में 62, कक्षा-5 में 64, कक्षा-6 में 98, कक्षा-7 में 97 तथा कक्षा-8 में 86 बच्चे पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन विद्यालय में ही तैयार कराया जाता है।

 


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल