PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जिलाधिकारी हाथरस और पुलिस अधीक्षक ने समाधान दिवस के दौरान जन समस्याएं सुनते हुए संभवत समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया
1164 दिन

जिलाधिकारी अर्चना वर्मा व पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने थाना सासनी में थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं की सुनवाई की 

जिलाधिकारी ने निर्देश दिये है कि जो भी शिकायत प्राप्त होती है उसका भौतिक सत्यापन अवश्य कर लें। यथा स्थिति के बारे में पूरी जानकारी लेते हुए पूरी गुणवत्ता के साथ समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होने कहा कि ग्रामीण स्तर की अतिक्रमण को हटाने पर विशेष बल दिया जाये। जिलाधिकारी ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने थानों में आने वाले फारियादियों से नम्रतापूर्वक व्यवहार करने को कहा। उन्होने सख्त निर्देश दिया कि फारियादियों को सन्तुष्ट करना ही प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।  

 पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के दौरान समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता को सन्तुष्ट करने पर बल देने को कहा। उन्होने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवततापूर्ण निस्तारण किया जाना शासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वालों के विरूद्व कठोर कार्यवाही की जायेगी।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।