PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली द्वारा चैत्र नवरात्रि पर्व पर अन्न क्षेत्र पर अन्न सेवा एवं राशन सामग्री वितरित की ।
489 दिन
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली की ओर से अन्न क्षेत्र, गांधी पार्क तिराहा पर जरूरतमंद लोगों के लिए चैत्र मास की नवरात्रि पर्व पर अन्न एवं राशन सामग्री का वितरण किया गया। समाजसेवा की इस पहल के अंतर्गत गरीब एवं असहाय लोगों को 30 किलो आटा, 5 किलो दाल, 10 किलो नमक, 5 किलो चावल, 5 किलो चीनी, 2 किलो तेल, 2.5 किलो सोयाबीन बड़ी और 25 किलो आलू का वितरण किया गया। इस नेक कार्य में जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेली की अध्यक्ष शालिनी वार्ष्णेय, फेडरेशन वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित,डी . ओ. ए मीनाक्षी शर्मा उपाध्यक्ष गुंजन गर्ग, डी.ओ.एफ प्रीति वार्ष्णेय, संगीता बड़ोदिया, सरिता, विनीता , अनुपम वार्ष्णेय, श्रुति वार्ष्णेय सहित सभी सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग को सहायता प्रदान करना और *"सेवा परमो धर्मः"* के संकल्प को साकार करना है।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।