PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स
275 दिन
रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स की नवंबर माह की साधारण सभा में सत्र 2027-28 के लिए रो. वरुण गोयल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु चुना गया। उनका नाम प्रस्तावित रो. लिरिल सिंघल द्वारा किया गया, जिसका अनुमोदन रो. हरीश खंडेलवाल ने किया। सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए रो. वरुण गोयल का माल्यार्पण कर हार्दिक अभिनंदन किया। अपने संबोधन में नव-निर्वाचित अध्यक्ष रो. वरुण गोयल ने सचिव पद हेतु रो. शिवम् अग्रवाल के नाम की घोषणा की तथा सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सेवा कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। इस अवसर पर अध्यक्ष रो. तनुज, सचिव रो. रजत गोयल, चार्ट प्रेसिडेंट रो. संजीव अग्रवाल, रो. हरीश खंडेलवाल, रो अभिषेक कुलश्रेष्ठ रो. नीरज अग्रवाल, रो. जितेश गोयल, रो. सचिन गोयल, रो. गौरव अग्रवाल, रो. तुषार अग्रवाल, रो. पीयूष गुरहा, रो. अनूप जैन, रो. मनीष गोयल, रो राघव अग्रवाल रो. अनुभव अग्रवाल, रो. अंकित गर्ग, रो. विशाल बंसल, रो. पवन अग्रवाल, रो. कुशाग्र जोशी, रो. लिरिल सिंघल, रो. प्रशांत वार्ष्णेय, रो. अनुराग महेश्वरी, रो. रतन अग्रवाल, रो. शैलेन्द्र माथुर,कमलाकांत दोवरावाल रो धर्मेन्द्र अग्रवाल रो. हरीश आंधीवाल रो पंकज अग्रवाल रो. पारस गर्गरो गौरव मोहता सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभा में सत्र 2026-27 के अध्यक्ष-चयनित रो. ऋषि बिंदल द्वारा आगामी सत्र हेतु सचिव पद पर रो. विशाल बंसल और कोषाध्यक्ष पद पर रो. अनुराग महेश्वरी के नाम प्रस्तावित किए गए, जिन्हें सदन ने हर्षोल्लास के साथ अनुमोदित किया। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस फ्रेंड्स द्वारा इस अवसर पर संगठन की निरंतर सेवा भावना और एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।