PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 26 वां विशाल नगर कीर्तन के अवसर पर सुबह 10 बजे से समाप्ति तक रूट डाइवर्जन किया जाएगा ।
445 दिन
सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में 26 वां विशाल नगर कीर्तन दिनांक 14.01.2025 को मनाया जायेगा । जिससे मार्गो पर वाहनों का अधिक आवागमन बना रहेगा । अतः इस कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुये दिनाकं 14.01.2025 को प्रात: 10:00 बजे से समाप्ति तक जनपद हाथरस की यातायात व्यवस्था / रूट डायवर्जन निम्न प्रकार रहेगा । जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रहे तथा कोई अप्रिय घटना घटित न हो । ➡️ *जलेसर/चामड गेट चौराहा से आने वाले बडे/मध्यम वाहनः-* चामड गेट की तरफ से आने वाले बडे/मध्यम वाहन डीआरबी तिराहा से नगला भुस तिराहा थाना चन्दपा से वाई पास होते हुये आगरा मथुरा, अलीगढ,कासगंज की ओर जायेगे । ➡️ *आगरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः-* नगला भुस तिराहा थाना चन्दपा से वाई पास होते हुये बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा, अलीगढ,कासगंज की ओर जायेगे । ➡️ *अलीगढ की तरफ से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः-* रूहेरी तिराहा कोतवाली हाथरस गेट से वाई पास होते हुये बाया हतीसा पुल, जनपद मथुरा,आगरा की ओर जायेगे । ➡️.*सिकन्द्राराऊ की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः-* कैलौरा चौराहा कोतवाली हाथरस जंक्शन से सासनी वाईपास होते हुये बाया सासनी चौराहा कोतवाली सासनी, वाईपास होते हुये बाया हतीसा पुल,जनपद अलीगढ, मथुरा,आगरा की ओर जायेगे । ➡️.*मथुरा की ओर से आने वाले मध्यम/बडे वाहनः-* हतीसा पुल के ऊपर(बाईपास) से होते हुये जनपद आगरा, अलीगढ, सिकन्द्रराराऊ की ओर जायेगे । इसके अतिरिक्त प्रभारी यातायात को निर्देशित किया गया है कि आमजन के आवागमन में असुविधा न हो तथा एंबुलेंस व अन्य आमजन की सेवाओं संबंधित वाहनों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।