PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

26 मई को रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन
1111 दिन
26 मई को रोजगार मेले का किया जाएगा आयोजन

। सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय, हाथरस द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला - 26.मई को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, श्यामकुंज, आगरा रोड, जिला-हाथरस में प्रातः 10ः00 बजे आयोजित किया जा रहा है। 

उक्त रोजगार मेले टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट सेंटर अलीगढ़, पशुपतिनाथ बॉयोटेक्नोलॉजी प्रा0लि0 गोरखपुर, होली हर्ब्स प्रा0लि0 नोएडा, पुखराज हेल्थ केयर प्रा0लि0 मथुरा, सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलीजेन्स सर्विसेज लि0 नई दिल्ली इत्यादि कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है उनके द्वारा बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर योग्य/प्रशिक्षित/तकनीकी अभ्यर्थियों का चयन कर ऑफर लैटर प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक इत्यादि उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष हो प्रतिभाग कर सकते है। मेले में प्रतिभाग करने के लिये बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग की वेबसाइड ेमूंलवरंदण्नचण्दपबण्पद पर पंजीकरण करा लंे। सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण हेतु बेरोजगार अभ्यर्थी जॉबसीकर के रुप मे एक नया एकाउन्ट बनाये। पंजीयन करने के उपरान्त अपना आई0डी0 पासवर्ड डालकर पोर्टल पर प्राइवेट नौकरी लिंक पर जाकर प्रदर्शित रिक्ति विवरण देखकर ऑनलाइन आवेदन करंे। ऐसे बेरोजगार जो मेले में भाग लेना चाहते है और किसी कारणवश ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन नही कर पा रहे है, ऐसे अभ्यर्थी भी सीधे कार्यालय आकर नामांकन प्रक्रिया कर रोजगार मेले में भाग ले सकते है। रोजगार मेले के उक्त दिनांक/समय को सभी आवेदित/नामांकन अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु अपने साथ ऑनलाइन पंजीयन कार्ड (एक्स-10), समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की प्रतिलिपि एवं 02 फोटो साथ लेकर अवश्य आयंे।

--------------------------------------------------------------


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल