PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

रेवती मईया मेला परिसर का निरीक्षण करने एवं मुलभूत सुबिधाओं के लिए पालिकाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।
385 दिन
पालिकाध्यक्ष श्रीमती स्वेता चौधरी को श्री रेवती मईया मेला समिति के संस्थापक एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आँधीवाल एडवोकेट एवं समिति के कोषाध्यक्ष बाँकेविहारी अपना वालों ने ज्ञापन दिया, जिसमे मंदिर श्री दाऊजी महाराज किला हाथरस पर लगने वाले श्री रेवती मईया मेला हरियाली तीज दिनांक 27 जुलाई 2025 से 3 अगस्त 2025 तक मेले का आयोजन परम्परागत तरीके होगा। जिसमे आठ दिन तक धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा मंदिर पर काफी दर्शनार्थी दर्शन को आते हैँ। कार्यक्रम एवं दर्शनार्थियों के हित को देखते हुए पालिकाध्यक्ष श्रीमती स्वेता चौधरी से मेला परिसर का निरीक्षण करने एवं मेले के दौरान होने वाले कार्यक्रमों एवं दर्शनार्थियों के लिए उचित पेयजल व्यवस्था के साथ साथ मेला परिसर की साफ सफाई, कीटनाशक दवा एवं चूना डलवाया जाये। मेला परिसर में बंद पड़ी सभी हाईमास्क लाइटों को अबिलम्ब ठीक कराया जाये जिसमे मेले मे आने वाले प्रतिभागियों एवं दर्शनार्थियों को किसीभी प्रकार की कोई समस्या न हो। इस सम्बन्ध मे पालिकाध्यक्ष स्वेता चौधरी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र रेवती मईया मेला परिसर का अपनी पूरी टीम के साथ निरीक्षण करेंगी एवं सभी मूलभूत सुबिधायें उपलब्ध करायेंगी और बह स्वयं दौरान मेला आकर के जो समस्याएं होंगी उन्हे अबिलम्ब दूर करायेंगी।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।