रेवती मईया मेले के पहले दिन श्री दाऊजी महाराज मंदिर पर भक्ति संगीत सम्मेलन मंजू शर्मा के संयोजन में हुआ। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय एवं पूनम पांडे, पूर्व एस पी आदित्य वर्मा, डा0 विकास शर्मा, मदन मोहन गौड़ एड., भावना बहन, कल्पना उपाध्याय, डा0 पी0पी0 सिंह उपस्तिथ रहे। भक्ति संगीत सम्मेलन का शुभारंभ ब्रज बन्दना के साथ हुआ तथा शिव पार्वती नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य एवं मयूर नृत्य ने सबका मन मोहा। गायक मंजू शर्मा ने भजन मे गाया कि " मेरे सिर पर हाथ रख दो रेवती मईया, आज हमारी बात मान लो रेवती मईया" गाया। अशोक शर्मा व नीरज मस्ताना, सतेंद्र शर्मा ने अपनी मल्हार व भजनों से भक्तो को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आँधीवाल एड ने किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था मे प्रमुख रूप से डाo नीरज वार्ष्णेय, लाफ्टर शो के संयोजक विकास भारद्वाज, रामदरबार मंदिर के प्रबंधक दीपक बूटिया, कोषाध्यक्ष बांके बिहारी अपना वाले, समन्वयक अनिल कश्यप, मनोज कुशवाह, आशुकवि अनिल बौहरे, श्याम दहलबी, मनोज शर्मा रसिया उस्ताद, कैलाश चंद्र एडवोकेट, धीरज वार्ष्णेय एडवोकेट, अशोक गुड़ वाले, मुकेश जेवरी, रामगुप्ता प्रेस वाले, आशू आँधीवाल, कुनाल वार्ष्णेय गुड़ वाले, डाo टीo एनo शर्मा, शम्भूनाथ पुरोहित, प्रशांत बग्गा, दीपांशू बूटिया, आकाश बग्गा, गोपाल समाजसेवी, डॉली पहलवान, वरेश वर्मा, विष्णु सैनी, काके सक्सेना ठेकेदार, चौधरी राजेंद्र सिंह, मंदिर सेवायत प्रमोद चतुर्वेदी (पोई गुरु) आदि लोग उपस्तिथ रहे।