PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के पिता रामचरण उपाध्याय के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब ।
193 दिन
जनपद हाथरस में शुक्रवार का दिन शोक की छाया में डूबा रहा। पूर्व ऊर्जा मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय के 90 वर्षीय पिता रामचरण उपाध्याय के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गहरा दुःख फैल गया। गुरुवार रात उनके पार्थिव शरीर को बामौली हाउस में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था, जहाँ देर रात तक श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। शुक्रवार सुबह जैसे ही बामौली हाउस से उनकी शव यात्रा शुरू हुई, भारी संख्या में लोग साथ हो लिए। शव यात्रा मुरसान गेट, कोटा, कपूरा, बमनई सहित कई प्रमुख मार्गों से होते हुए उनके पैतृक गाँव बामौली पहुँची। रास्ते भर लोग घरों से निकलकर सड़क पर खड़े हो गए और दिवंगत आत्मा को अंतिम नमन किया। भावुक लोगों की आँखों में आंसू थे और पूरे मार्ग में “रामचरण उपाध्याय अमर रहें” की गूँज सुनाई देती रही। जब शव यात्रा बामौली पहुँची तो वहाँ पहले से ही हजारों की भीड़ मौजूद थी। ग्रामीणों, राजनीतिक प्रतिनिधियों, क्षेत्रीय नेताओं, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने एकत्र होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। माहौल पूरी तरह शोकमय हो गया और पूरे गाँव में सन्नाटा पसरा रहा। परंपराओं के अनुसार मुखाग्नि उनके पुत्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने दी। परिवार की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनका अंतिम संस्कार उनके बड़े बेटे और लोकप्रिय नेता स्वर्गीय पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय की समाधि के बिल्कुल समीप किया गया। यह क्षण उपस्थित सभी लोगों के लिए अत्यंत भावुक कर देने वाला रहा। रामचरण उपाध्याय लंबे समय से क्षेत्र में प्रतिष्ठित, सम्मानित और सरल स्वभाव के व्यक्ति माने जाते थे। उनके निधन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। तमाम जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोक व्यक्त करने वालों में सांसद सतीश गौतम , सांसद अनूप बाल्मिकी , विधायक अंजुला माहौर , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा , बृजबहादुर भारद्वाज ,विधायक वीरेंद्र सिंह राणा , विधायक गुड्डू चौधरी , सदस्य विधान परिषद मानवेंद्र गुरु जी , पूर्व सांसद राजेश दिवाकर , चेयरमैन श्वेता दिवाकर ,जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी , ब्लॉक प्रमुख पूनम चौधरी , गिरेन्द्र चौधरी , गिरीश पचौरी , संदीप शर्मा , जितेंद्र फौजी , प्रशांत शर्मा , चेयरमैन हर्षकांत कुशवाह के अलावा हजारों समर्थक उपस्थित रहे

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल