राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित रामेश्वर सारस्वत ने कहा किसी भी ब्राह्मण का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! ब्राह्मण पर टिप्पणी करने वाले सभी लोग अपनी आदतों से वाज आये नहीं तो परिडाम भुगतने क़ो तैयार रहें! सपा के ट्विटर हैंडल द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी के खिलाफ किए गए निजी आक्षेप, अभद्र भाषा और "सोनागाछी-जीबी रोड" जैसे घृणित इशारे इस पार्टी की संकीर्ण मानसिकता और नैतिक पतन को उजागर करते हैं।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा भारतीय वायुसेना की महिला अधिकारी का जातिगत अपमान करने के बाद, सपा ने बचाव के बजाय श्री पाठक जी की प्रतिष्ठा को नीचा दिखाने के लिए स्तरहीन, लैंगिक उपहास और गंदी राजनीति का सहारा लिया है।
यह सिर्फ एक नेता पर हमला नहीं, बल्कि संवैधानिक मर्यादाओं,महिलाओं के सम्मान, सभ्य राजनीति और ब्राह्मण समाज के सम्मान पर कुठाराघात है। सपा का "DNA" का जुनून असल में उनकी दलित-विरोधी, सेना-अपमान, ब्राह्मण समाज का अपमान और स्त्री-द्वेष की मानसिकता को बेनकाब करता है। श्री पाठक जी जैसे समर्पित नेता, जिन्होंने सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया है, उन्हें "सोनागाछी" जैसे शब्दों से जोड़ना सपा की कुंठित और जहरीली सोच को दिखाता है। सपा के इस नर्कीय व्यवहार की निंदा करते हैं। यह पार्टी हर बार जातिगत विद्वेष फैलाकर, सेनाधिकारियों का अपमान करके, और अब महिलाओं को निशाना बनाकर साबित करती है कि इनके डीएनए में घृणा और झूठी राजनीति भरी है।समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान दलित माताओं-बहनों के साथ घोर अत्याचार किए जाते रहे हैं। अतः उत्तर प्रदेश की महान जनता से विनम्रतापूर्वक अनुरोध है कि ऐसे निकृष्ट लोगों को लोकतंत्र के मंदिर में प्रवेश न दें।