पुलिस अधीक्षक हाथरस देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर सुरेन्द्र सिंह व क्षेत्राधिकारी (U/T) हिमांशु माथुर द्वारा नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल व शातिंपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत घंटा घर,तालाब चौराहा,पंजाबी मार्केट,कमला बाजार,सराफा बाजार,नया गंज व सासनी गेट चौराहा आदि महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थानों पर आर0ए0एफ फोर्स व पर्याप्त पुलिस बल के साथ एरिया डोमिनेशन किया गया । एरिया डोमिनेशन के दौरान आम जनमानस को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया तथा लोगों से वार्ता कर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु अपील की गई । एरिया डोमिनेशन में कम्पनी कमांडर आर0ए0एफ, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर, आदि अधिकारी, आर0ए0एफ बल एवं पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहें ।* ‼️