थाना हसायन पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से 05 लीटर अपमिश्रित देशी शराब व 200 ग्राम यूरिया बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिपूर्ण कार्यवाही की जा रही है ।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का नाम चन्द्रपाल पुत्र श्री रामप्रसाद निवासी मौहल्ला अहीरान कस्बा व थाना हसायन है