PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

श्री दाऊजी महाराज के विशाल मेला पंडाल में 11 सितंबर दिन गुरुवार को रात्रि 7 बजे से *एक शाम अटल जी के नाम* कार्यक्रम का आयोजन होगा - तरुण शर्मा
331 दिन
एम आई फन रेस्टोरेंट पर एक शाम अटल जी के नाम अखिल भारतीय विराट काव्यांजलि समारोह के संबंध में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम संयोजक तरुण शर्मा ने बताया कि द्वितीय प्रांतीय एवं 114 वा मेला श्री दाऊजी महाराज के विशाल मेला पंडाल में 11 सितंबर दिन गुरुवार को रात्रि 7 बजे से *एक शाम अटल जी के नाम* अखिल भारतीय विराट काव्यांजलि समारोह का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त कवि एवं कवियत्री भाग लेंगे।कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में माननीय बृजबहादुर जी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, मुख्य अतिथि माननीय सतीश शर्मा जी राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद उप्र ,उद्घाटनकर्ता श्री प्रशांत शर्मा जी IAS,एवं दीप्रज्वलनकर्ता के रूप में श्री प्रेमप्रकाश मीणा IAS रहेंगे।कार्यक्रम के अतिविशिष्ट अतिथि में मा अनूप प्रधान जी,मा सीमा उपाध्याय जी,मा अंजुला माहौर जी,मा वीरेंद्र राणा जी, मा गुड्डू चौधरी जी,श्रीमती पालोमी पावनी शुक्ला जी,शरद माहेश्वरी जी,श्वेता दिवाकर जी,गौरव आर्य जी, राजेश दिवाकर जी,हरिशंकर माहौर जी आदि जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में आमंत्रित कविगणों में सर्वश्री जॉनी बैरागी, सुदीप भोला, अज्म शाकरी,महेंद्र मधुर,अमित शर्मा,राम भदावर,कुशल कुशलेंद्र, डॉ नितिन मिश्र,सुश्री उन्नति भारद्वाज रहेंगे। प्रेस वार्ता के समय कार्यक्रम संयोजक तरुण शर्मा,सह संयोजक प्रवीण खंडेलवाल ,निर्देशक जय शर्मा, डॉ बीपी सिंह,गोपाल कृष्ण शर्मा,दीपक भारद्वाज,अमित कुशवाह,मयंक वार्ष्णेय, ऋषि वार्ष्णेय,मुकेश गोयल,रोहित अग्रवाल,चाहत सिंघल,राहुल वार्ष्णेय,अनमोल अग्निहोत्री,आदि उपस्थित रहे।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।