PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

प्रभुकुल बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित किया जा रहा है प्रथम प्रभुकुल होली सेलिब्रेशन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024
864 दिन
प्रभुकुल बैडमिंटन क्लब ने अपने पहले प्रभुकुल होली सेलिब्रेशन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2024 का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इस टूर्नामेंट में (अंडर 17 बॉयज सिंगल्स, मेंस सिंगल्स/डबल्स और महिला सिंगल्स 35+ डबल्स) शामिल होंगे। यह टूर्नामेंट 24 मार्च 2024 को रविवार को होगा। इस टूर्नामेंट में जिले और आसपास के मंडलों से प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को ट्रॉफी और स्पेशल प्राइज़ से सम्मानित किया जाएगा। यह टूर्नामेंट प्रभुकुल बैडमिंटन अकैडमी, बसंत व्यू कॉलोनी, अलीगढ़ रोड, हाथरस में होगा। प्रभुकुल बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष श्री भगवान अग्रवाल जी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य और खेल के प्रति रुचि को देखते हुए उन्होंने इस टूर्नामेंट का आयोजन किया है। जो बच्चे इस टूर्नामेंट में भाग लेना चाहते हैं, वह प्रभुकुल बैडमिंटन अकैडमी से अपना फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप नकुल सिंगल (सर्टिफाइड बैडमिंटन कोच, पीजीडीसी लिप यूनिवर्सिटी) से संपर्क कर सकते हैं। उनका संपर्क सूत्र है: 7017216683।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।