PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

प्रभुकुल बैडमिंटन ग्रुप आयोजित करने जा रहा है अपना दूसरा प्रभुकुल बैडमिंटन स्किल डेवलपमेंट प्रोगाम ( समर कैंप - 2023)
1222 दिन

प्रभुकुल बैडमिंटन ग्रुप अपना दूसरा प्रभुकुल बैडमिंटन स्किल डेवलपमेंट प्रोगाम (समर कैंप 2023) आयोजित करने जा रहा है जिसमें सभी उम्र के लड़के व लड़कियों के लिए बैडमिंटन की स्पेशल कोचिंग दी जाएगी जिसमें की बैडमिंटन सिखाने वाले एक्सपीरियंस व सर्टिफाइड कोच शिरकत करेंगे एवं अंत में एक टूर्नामेंट के माध्यम से प्रतियोगिता का अंत किया जाएगा। प्रभुकुल बैडमिंटन स्किल डबलमैंट प्रोगाम (समर कैंप 8 जून से शुरू होकर 24 जून 2023 तक चलेगा जिसका समय सुबह 8.00 से 11.00 बजे तक है।

प्रभुकुल बैडमिंटन स्किल डबलमेंट प्रोगाम (समर कैंप ) हाथरस स्पोर्ट्स स्टेडियम मथुरा रोड हाथरस पर आयोजित किया जाएगा इसके साथ ही बच्चों के लिए ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी होगी। ग्रुप के संस्थापक नकुल सिंघल जी ने जानकारी देते हुए बताया बच्चों के उज्जवल भविष्य एवं खेल के प्रति रुचि को देखकर उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। जो बच्चे इस समर कैंप में भाग लेना चाहे वह शिवा स्पोर्ट्स बागला कॉलेज मार्ग, गुप्ता स्पोर्ट्स पसरट्टा बाजार पर अपने फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

अंत में टूर्नामेंट के माध्यम से टॉप तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा साथ ही सभी प्रतियोगिताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप संपर्क कर सकते हैं नकुल सिंघल बसंत व्यू कॉलोनी, अलीगढ़, रोड हाथरस, संपर्क सूत्र 7017216683