PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

सासनी नगर पंचायत में पर्यवेक्षक ने किया पोलिंग बूथ का निरीक्षण
1121 दिन

सासनी नगर पंचायत में पर्यवेक्षक ने किया पोलिंग बूथ का निरीक्षण

नगर निकाय चुनाव का मतदान दिनांक 11 मई को होना है, इसके लिए जहां प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार में जुटे हैं वहीं प्रशासनिक अफसर भी पूरी तैयारी के साथ मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए पूरी तहर कमर कस मुस्तैद हैं। मतदान के दौरान मतदाताओं और मतदान कर्मियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पर्यवेक्षक्षक श्रीशचंद ने सासनी में मतदान बूथों का निरीक्षण किया। जिसमें पाई गई खामियों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए खामियों को दूर करने हेतु संबधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए। सोमवार को निरीक्षण के दौरान पर्यवेक्षक ने सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं के लिए पेयजल, लाइट, रेंप व सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखने हेतु संबधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए। वहीं मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए कड़ी सुरक्षा हेतु पुलिस आरएएफ आदि जवानो की तैनाती हेतु दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष होना चाहिए। उन्होेंने मतदान के दौरान गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कडी कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान पर्यवेक्षक के साथ एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार लियाकत अली, एसएचओ केशवदत्त शर्मा, कस्बा इंचार्ज एसआई राजेश यादव आदि मौजूद थे।


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल