PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

पुलिस अधीक्षक हाथरस ने तीन दिवसीय आगरा जॉन 14 वी अंतर्जनपदीय पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
1195 दिन

पुलिस अधीक्षक हाथरस  देवेश कुमार पाण्डेय द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में दिनांक 26.अप्रेल से 28.अप्रेल .2023 तक आयोजित होने वाली आगरा जोन आगरा की 14वीं अन्तर जनपदीय पुलिस वार्षिक वॉलीबॉल कलस्टर(पुरूष/महिला) (वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैण्डबॉल, सेपक टकरा, टेबल टेनिस, योगा) प्रतियोगिता- का शुभारंभ किया गया ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस  अशोक कुमार व राजपत्रित अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण व विभिन्न जनपदों से आये प्रतिभागीगण मौजूद रहे ।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक  का स्वागत अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा रोजेट लगाकर किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने द्वारा सभी जनपदों की टीमों के मैनजरों, प्रतिभागीगणों व खेल निर्णायकों से उनका परिचय लिया गया । इसके उपरान्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही टीमों द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक महोदय को सलामी दी गई । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी प्रतियोगियों को प्रतियोगिता के नियमों का पालन करते हुए सच्ची निष्ठा एवं ईमानदारी से प्रतियोगिता में भाग लेने तथा खेल को खेल की भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई गयी । साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे खिलाडियों को संबोधित किया एवं खिलाडियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर जीत हासिल करें तथा सभी खिलाडियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई । इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक ने गुब्बारों को हवा में छोड़ कर इस 03 दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।