PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

हाथरस में भी हो रहा रामलला का मोस्ट वेलकम...अक्षत व कलश का हो रहा पूजन...घर घर पहुंच रहा नियंत्रण पत्र!
933 दिन

राम जन्मभूमि मंदिर में अक्षत पूजन के भव्य कार्यक्रम के बाद पूजित कलश देश के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं को दिए गए। विदेश और देश के हर गली-मुहल्ले में अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा चर्चा का विषय बना हुआ है । इसी को लेकर देशभर में अक्षत वितरण एवं निमंत्रण कार्ड बाँटे जा रहे है ।

इसी संदर्भ में निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार 15 जनवरी 2024 (दिन सोमवार ) को मकर संक्रांति के पावन दिवस पर हाथरस के बस स्टैंड तिराहा से होते हुए लोहट बाज़ार, सराफ़ा बाज़ार, गुड़हाई बाज़ार एवं कमला बाज़ार होतेहुए सासनी गेट पे श्री दक्षिन्मुखी हनुमान जी के मंदिर पे अपने समस्त कार्यकर्ता बंधु के साथ टोलिया बनाकर प्रभुश्री राम जी के पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र का वितरण करेंगे ।

साथ ही सभी रामभक्तों से अपील है कि 22 जनवरी को जब रामलला अपने मंदिर में विराजे सभी देशवासी इस अवसर पर अपने घर में दीपावली मनाएँ।

इस कार्यक्रम को लेकर निस्वार्थ सेवा संस्थान के कार्यालय पर गत कुछ दिवस में मीटिंग हुई जिसके द्वारा इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करी। इस मीटिंग में संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल , प्रवक्ता हिमांशु गौड़ , कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल , सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, ध्रुव कोठीवाल, रवीन्द्र सिंह , वरुण अग्रवाल, लोकेश सिंघल, निश्कर्ष गर्ग , तरूण राघव आदि मौजूद रहे ।


Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।