PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालय को दिया गया स्मार्ट टीवी: शिक्षा की एक नई किरण
781 दिन
नई दिशाएँ, नई उम्मीदें - एक स्मार्ट शिक्षा का आधार।इसी बात को सिद्ध करते हुए आज निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालय मांगरू में प्यारे बच्चों की पढ़ाई एवं उनके मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए एक स्मार्ट एलइडी टीवी व खेल सामग्री इत्यादि दिए गये I स्मार्ट टीवी का उपहार जो शिक्षा के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। यह स्मार्ट टीवी हमें न केवल पाठ्यक्रम को अधिक रोचक बनाने में मदद करेगा, बल्कि छात्रों को नई तकनीकी ज्ञान भी प्रदान करेगा। अब छात्र नए-नए शिक्षा सामग्री को समझने और विश्व के समाचार को देखने का आनंद लेंगे। इस उपहार के माध्यम से, स्कूल की शिक्षा को एक नई दिशा मिलेगी, जो आने वाले कुछ पीढ़ियों को वास्तविक दुनिया की मानव उद्देशिका के साथ जोड़ेगा। संस्था के सदस्यों द्वारा एलईडी टीवी चालू करा बच्चों के कार्यक्रम का शुभारांभ किया गया । अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया की इसका उद्देश्य डिजिटल मोड में सीखने की सुविधा प्रदान करना है। बच्चों का ध्यान पढ़ाई की और आकर्षित हो क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि देखने के माध्यम से बच्चे ज्यादा सीखते हैं निस्वार्थ सेवा संस्थान की ओर से प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट टीवी दिए गए हैं। अब तक जिले भर के कई स्कूलों में ऐसे टीवी लगाए जा चुके हैं। धीरे-धीरे इसे और भी स्कूलों को मुहैया कराया जाएगा।”। इस अवसर पर संस्था की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल , प्रवक्ता हिमांशु गौड़ , कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल , सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, ध्रुव कोठीवाल, रवीन्द्र सिंह, लोकेश सिंघल, निश्कर्ष गर्ग , तरूण राघव एवं विद्यालय की ओर से राघवेंद्र सिंह जी प्रबनधक , संजीव राघव प्रधानाचार्य, मुकेश कुमार लेखाकार बीआरसी, शौर्य कुमार , अरुण शर्मा , प्रभाकर शर्मा आदि मौजूद रहे ।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल