PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार द्वारा शहर के प्रमुख बाजार मे पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र किया वितरण
748 दिन

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व पूजित अक्षत घर-घर पहुंचाने का अभियान जारी रहा। निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार ने अपनी टीम के साथ शहर के प्रमुख बाज़ारों में जाकर लोगों को पूजित अक्षत निमंत्रण पत्र एवं श्रीराम मंदिर का चित्र भेंट कर आमंत्रित किया। साथ ही राम दरबार की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का कारण बनी। यात्रा में शामिल राम भक्तों ने सामुहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यह यात्रा बस स्टैंड तिराहा से होते हुए लोहट बाज़ार, सराफ़ा बाज़ार, गुड़हाई बाज़ार एवं कमला बाज़ार होते हुए सासनी गेट से श्री दक्षिन्मुखी हनुमान जी के मंदिर तक पत्रक बांटे गए। सभी जनपद जनपद वासियों से 22 जनवरी को भव्य दीपावली बनाने का आग्रह किया I

इस दौरान संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल , प्रवक्ता हिमांशु गौड़ , कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल , सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, ध्रुव कोठीवाल, वरुण अग्रवाल, लोकेश सिंघल, निश्कर्ष गर्ग , तरूण राघव मौजूद रहे ।

साथ ही बिशेष आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जितेंद्र जी भाई साहब , मुनेंद्र जी भाई साहब ,अनमोल जी भाई साहब ,टिंकू सिंह राणा , और अन्य सामाजिक संगठन से प्रशांत शर्मा जी, सुनीत आर्य जी ,प्रवीण वार्ष्णेय ,राजकमल दीक्षित , विनोद अग्रवाल एडवोकेट और संस्था के प्री-कार्यकारिणी सदस्य डॉ रंगेश शर्मा , मयंक ठाकुर , सौरभ शर्मा , अभिषेक खंडेलवाल , दीपक अग्रवाल , दीपक मित्तल , ध्रुव कुमार सिंह , गोविंद वार्ष्णेय , आलोक अग्रवाल , संजय शर्मा , कनज सारस्वत , सुभाष उपाध्याय , विशाल सोनी, स्वदेश वार्ष्णेय , हर्षित वर्मा,आदि मौजूद रहे ।