PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

केक काटकर व मिठाई वितरित कर मनाया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन
990 दिन

शहर की प्रसिद्ध निस्वार्थ सेवा संस्थान ने अपने रोटी बैंक पर केक काटकर व अंगवस्त्र प्रदान कर मनाया भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का जन्मदिन। इस अवसर पर हाथरस की नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी जी उपस्थित रहीं।सर्वप्रथम आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के छायाचित्र पर तिलक लगाया गया और अंगवस्त्र उड़ाकर, मिठाई से मोदीजी का मुंह मीठा कराया गया। रोटी बैंक के सभी सेवा कर्ताओं ने केक काटकर व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के हित में किए गए सभी कार्यों की प्रशंसा की गई, उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली है जो हमारे प्रधानमंत्री जी ने विश्व पटल पर देश का परचम इतना ऊंचा कर दिया।
 निस्वार्थ सेवा संस्थान का रोटी बैंक विगत 2100  दिनों से निरंतर रूप अन्नक्षेत्र गांधी पार्क तिराहे पर प्रतिदिन शाम को चलाया जा रहा है।
आज के कार्यक्रम के अवसर पर हाथरस शहर की नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता दिवाकर जी, निस्वार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल कोषाध्यक्ष सीए  प्रतीक अग्रवाल,मीडिया प्रभारी नितिन अग्रवाल,सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल,सदस्य ध्रुव वार्ष्णेय, रविन्द्र सिंह, वरुण अग्रवाल,अवधेश कुमार जी, रितिक बंसल, डॉ रंगेश शर्मा, मयंक ठाकुर, अभिषेक खंडेलवाल,आलोक अग्रवाल, तरुण राघव, सौरभ शर्मा,स्वदेश गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सर्वांगदीप अग्रवाल, विजय गौड़,आदि उपस्थित रहे


Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल