PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

निस्वार्थ सेवा संस्थान ने पूरे किए अपने मूक पशु सेवा के 700 दिन
761 दिन
निस्वार्थ सेवा संस्थान की ओर से निरंतर मूक पशुओं की आहार सेवा भी की जाती है। संस्था का मानना है कि पुराणों में भी पशुओं आहार देने के बारे में लिखा गया है जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज के समय में जानवरों की स्थिति कितनी दयनीय हो गई है इसीलिए निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा प्रतिदिन सुबह के समय में अलग-अलग जगह पर पशुओं को आहार डाला जाता है जिसमे जानवरों के खाने के लिए सब्जी, चने, फल आदि खरीदते हैं और उन्हें शहर के विभिन्न हिस्सों में बंदरों, गायों, वृषभ, आदि को खिलाते हैं। आज निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार की इस सेवा को 700 दिन पूरे हो चुके हैं। संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया हमारे पुराणों में भी बताया गया है कि जो लोग बंदरों को लगातार दाना डालते हैं उनकी आयु बढ़ती है और जो लोग गाय इत्यादि जानवरों को भोजन कराते हैं उनके घर में स्वयं देवता वास करते हैं। निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार लगातार जानवरों के भोजन की व्यवस्था सुबह करता है। मूक पशु सेवा के अलावा भी संस्थान द्वारा लगातार एवं वृद्ध लोगों के व्यवस्था रोटी बैंक गांधी पार्क तिराहे पर है। शहर के सभी का दाह संस्कार व जिनके पास अंतिम संस्कार के भी पैसे नहीं होते, उनके संस्कार की भी पूरी निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा निभाई जाती है।साथ ही संस्था बेज़ुबान जानवरों के इलाज में भी निरंतर रूप से कार्य कर रही है । गरीब लड़कियों के कन्यादान में भी संस्थान अपना योगदान देता आ रहा है। समय समय पर बच्चों के लिए पठन- पाठन सामग्री जरूरतमंदों के लिए उनकी जरूरत का सामान संस्था द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। 700 दिन पूरे होने के उपलक्ष में संस्था द्वारा शहर में अलग अलग जगह जा कर मूक पशु सेवा करी गई जिसमे संस्था की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल, लोकेश सिंघल, निश्कर्ष गर्ग , तरूण राघव , रंगेश शर्मा ,आलोक अग्रवाल , अमित गुलाटी , ध्रुव कुमार सिंह , अवदेश कुमार बंटी , दीपक मित्तल , दीपांशु वार्ष्णेय , आशीष अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।