PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

हिमांशु गौड़ के जन्मदिन पर NSS ने प्रेम रघु हॉस्पिटल में लगाया रक्तदान शिविर।
343 दिन
सेवा संस्थान (NSS) ने रविवार को प्रेम रघु हॉस्पिटल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर संस्था के प्रवक्ता हिमांशु गौड़ के जन्मदिन पर आयोजित किया गया। संस्थान समय-समय पर अपने पदाधिकारियों के जन्मदिन और अन्य विशेष अवसरों पर रक्तदान शिविर करता रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थान के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर की शुरुआत भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद डॉक्टरों और अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर हिमांशु गौड़ ने कहा – “जन्मदिन केवल उत्सव का नहीं, बल्कि सेवा का अवसर होना चाहिए। अगर हर कोई अपने जन्मदिन पर एक नेक काम करने का संकल्प ले, तो समाज में बहुत बड़ा बदलाव आ सकता है। मैंने अपने जन्मदिन पर रक्तदान का मार्ग चुना है, ताकि किसी अनजान ज़िंदगी को बचाने में योगदान दे सकूँ। यही मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफ़ा और संतोष है।” संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा – “रक्तदान सिर्फ किसी एक व्यक्ति की मदद नहीं करता, बल्कि मानवता को जीवित रखने की परंपरा है। रक्त की हर बूंद किसी चेहरे की मुस्कान बन जाती है और आत्मा को गहरा संतोष देती है।” शिविर में सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में केक काटकर हिमांशु गौड़ का जन्मदिन मनाया गया और उपस्थित जनों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, प्रवक्ता हिमांशु गौड़, कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरुण राघव, निश्कर्ष गर्ग, वरुण अग्रवाल, रक्तदान विभाग प्रभारी ध्रुव कोठीवाल, सतेंद्र मोहन, विशाल सोनी, सुलभ गर्ग, आलोक अग्रवाल, कनज सारस्वत, आशीष अग्रवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं ब्लड बैंक की संचालिका लक्ष्मी गुप्ता और उनकी टीम ने भी पूरा सहयोग दिया।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।