PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

बुजुर्गों के साथ किया निस्वार्थ सेवा संस्थान ने “एक चाय - अनुभव की”
649 दिन
निस्वार्थ सेवा संस्थान के तत्वावधान में “एक चाय - अनुभव की” विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में निस्वार्थ सेवा संस्थान के कुछ सदस्य जाकर एक अनुभवी व्यक्ति से मिलते हैं और उनसे उनके बचपन की मीठी मीठी शरारतें, उनके द्वारा किया गया संघर्ष एवं उनके द्वारा अर्जित किया हुआ अनुभव कम शब्दों में उनसे प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। पूर्व में भी निस्वार्थ सेवा संस्थान काफी लोगों के साथ में एक चाय अनुभव की का आयोजन कर चुके हैं और उनका अनुभव ले चुके हैं | इस आयोजन में प्रमुख अतिथि के रूप में श्री शिव नारायण सरस्वत जी उपस्थित रहे | जो अपनी सादगी और समाज सेवा के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते है । कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बुजुर्गों के अनुभवों को साझा करना था। चाय के प्यालों के बीच, उपस्थित अतिथि ने अपने जीवन के संघर्षों और सफलता की कहानियों को सुनाया। श्री शिव नारायण सरस्वत जी ने इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समाज सेवा का असली आनंद तब आता है, जब हम निःस्वार्थ भाव से दूसरों की सहायता करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझें और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं। “ इस कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , प्रवक्ता हिमांशु गौड़ , निश्कर्ष गर्ग , कनज सारस्वत, सौरभ शर्मा आदि उपस्थिति रहे ।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।