PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

निस्वार्थ सेवा संस्थान ने रविवार को रोटी बैंक में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया।
567 दिन
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन और श्रीकृष्ण जी की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करके किया। भजन संध्या में भक्तिमय भजनों ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भजन गायकों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों को अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों के लिए भोजन और चाय की व्यवस्था की गई। रोटी बैंक के माध्यम से गरीब और बेसहारा लोगों को भोजन परोसा गया, जो संस्था निरंतर रूप से करीब 2500 दिनों से अधिक से करती आ रही है । अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल ने कहा, “इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य समाज में सेवा और भक्ति का संदेश फैलाना है। हम सबको अपने सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।” स्थानीय लोगों ने भी संस्थान के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा संस्थान का यह कदम समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देता है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ जिसमे अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल, कोषाध्यक्ष सीए प्रतीक अग्रवाल, सह सचिव तरूण राघव , सह सचिव निश्कर्ष गर्ग , वरुण अग्रवाल, लोकेश सिंघल, रंगेश शर्मा , संदीप गोयल , रितिक बंसल ,अवधेश कुमार बंटी, दीपक अग्रवाल, विशाल सोनी, मनीष कुमार मित्तल, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, मुकुंद मित्तल, स्वदेश वार्ष्णेय, आशीष अग्रवाल एवं मशहूर गायक अंकुर अग्रवाल , मनोहर दास आदि उपस्थित रहे ।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।