PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा प्राथमिक विद्यालय सोगरा में बच्चों के लिए लगाई गई स्मार्ट टीवी ।
610 दिन
निस्वार्थ सेवा संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाल ही में प्राथमिक विद्यालय सोगरा में बच्चों के लिए एक स्मार्ट टीवी लगवाई। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है ताकि वे बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें और तकनीक के माध्यम नई-नई जानकारियां प्राप्त कर सकें। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें संस्थान के सदस्य और स्कूल के शिक्षक उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि यह पहल छात्रों की शिक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए की गई है। स्मार्ट क्लासेज़ की मदद से शिक्षक अब इंटरएक्टिव तरीके से पढ़ा सकेंगे और बच्चों को विभिन्न विषयों की बेहतर समझ विकसित करने में सहायता मिलेगी। साथ ही संस्था द्वारा बच्चों से सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछकर उन्हें उपहार स्वरूप स्कूल बैग भी वितरित किए गए और उनका मनोबल बढ़ाया गया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने निस्वार्थ सेवा संस्थान का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुधारने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी उत्साह देखा गया, क्योंकि अब वे स्मार्ट क्लास से देखने और समझने का अवसर पा सकेंगे । इस मौक़े पर संस्था अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, ध्रुव कोठीवाल, निश्कर्ष गर्ग , नरेश दिवाकर एवं विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य श्री लाल सिंह जी, सह अध्यापक सुषमा कुमारी, संध्या जी आदि मौजूद रहे ।

Recent News
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स संस्था अज्ञात शवों के धार्मिक रीति-रिवाज से दाह संस्कार का कार्य कर रही है।
निस्वार्थ सेवा संस्थान की पहल – बुजुर्गों के स्वास्थ्य की सशक्त ढाल