PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

निःस्वार्थ सेवा संस्थान ने बेटी के विवाह में दी गृहस्थी की सौगातें ।
116 दिन
मानवता और सेवा की अद्भुत मिसाल पेश करते हुए निःस्वार्थ सेवा संस्थान (NSS) ने एक परिवार की बेटी के विवाह में पहुँचकर उसके नए जीवन की शुरुआत को आसान बनाने हेतु आवश्यक गृहस्थी का पूरा सामान भेंट किया। बेटी के साथ विसंगति की माता पिता ना होने के कारण निस्वार्थ सेवा संस्थान परिवार ने भावात्मक पहलू से एक पिता एवं भाई का फर्ज निभाने की कोशिश करते हुए शादी में सहयोग किया ।संस्था की टीम विवाह समारोह में पहुँची और बेटी को आशीर्वाद देते हुए उसके नए घर में उपयोग आने वाली वस्तुओं की एक श्रृंखला उपहार में प्रदान की। संस्थान की ओर से फर्नीचर और बिस्तर में 4 कुर्सियाँ, 1 टेबल और 2 बेडशीट शामिल थीं। वस्त्र एवं श्रृंगार सामग्री के रूप में 5 साड़ियाँ, 2 बड़े और 2 छोटे आर्टिफिशियल सेट, 2 आर्टिफिशियल अंगूठियाँ और 2 जोड़ी स्लीपर भेंट किए गए। इसके साथ ही रसोई एवं घरेलू उपयोग में आने वाली कई वस्तुएँ जैसे—मिक्सी, प्रेस, 12 लीटर का वाटर कूलर, टी कैटल, कुकर, डाइनिंग सेट, बॉटल सेट, टी शुगर सेट, केसरोल सेट और मिल्टन बॉटल भी सौंपे गए। घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक पंखा और बाथरूम सेट भी दिया गया। पारंपरिक उपहारों में बेटी को 1 जोड़ी चांदी की पायल और 2 जोड़ी चांदी के बिछिया भी प्रदान किए गए। इन सभी सौगातों को पाकर बेटी और उसका परिवार बेहद भावुक हो उठा और उन्होंने निःस्वार्थ सेवा संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए संस्था का हृदय से आभार व्यक्त किया। संस्था के सदस्यों ने परिवार को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। NSS का यह कदम न केवल ज़रूरतमंदों के प्रति उसकी संवेदनशीलता दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि संस्था हर बेटी को सम्मान और खुशियों के साथ विदा करने के लिए निरंतर कार्यरत है। संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को और मजबूती प्रदान करना है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल , सह सचिव निश्कर्ष गर्ग , सतेंद्र मोहन , स्वदेश वार्ष्णेय, विशाल सोनी, सौरभ शर्मा आदि उपस्थित रहे ।