PDN NEWS

Live  

PDN NEWS
हाथरस

गंभीर बीमारी से जूझ रहे युवक के लिए निस्वार्थ सेवा संस्थान ने दिया आर्थिक सहयोग
656 दिन
सेवा संस्थान एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल सिंड्रोम (जीबीएस) से पीड़ित एक युवक की सहायता के लिए आगे आया है। हाथरस निवासी वर्मा कॉलोनी प्रदीप वर्मा के बेटे नवीन वर्मा जिसकी उम्र लगभग 24 साल है एक दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल सिंड्रोम (जीबीएस) बीमारी से पीड़ित है | नवीन की स्थिति में तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता है और इसका इलाज जयपुर के अस्पताल में चल रहा है | इस उपचार का वित्तीय बोझ परिवार पर भारी हैं एवं पिता प्रदीप वर्मा ही घर में कमाता है और घर का सारा खर्चा उठाता है | अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने बताया कि संस्था ने इसकी जानकारी मिलते ही संस्था द्वारा तुरंत इंस्पेक्शन किया गया एवं सभी रिपोर्ट्स तथा जाँच चेक करायी गई साथ ही रिपोर्ट्स से संतुष्टि होने के बाद संस्था द्वारा प्रदीप वर्मा को मदद के लिए आश्वासन दिया | प्रदीप वर्मा जी को संस्था की ओर सहायता राशि का एक चेक मदद स्वरूप दिया गया | एवं आगे भी हर संभव मदद का वादा भी किया। इसी के साथ निस्वार्थ सेवा संस्थान अपने मानवीय कार्यों, जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए जाना जाता है साथ ही निरंतर सेवा क्षेत्र में अग्रिम रूप से कार्य कर रहा हे एवं जन समुदाय से विनम्र विनती है इनकी ज्यादा से ज्यादा सहायता करते हुए प्रार्थना करे की जल्द से जल्द वह बच्चा ठीक हो जाए । इस दौरान संस्था की ओर से अध्यक्ष सुनील अग्रवाल , तरुण राघव, आशीष अग्रवाल , टेकपाल कुशवाह , विशाल सोनी आदि उपस्थित रहे ।

Recent News
इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस जागृति का अधिष्ठापन समारोह हुआ आयोजित
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में मैण्डू में द्वितीय रक्तदान शिविर सम्पन्न* *80 यूनिट रक्त संग्रहित, रक्तदाताओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह
महिला थाना टीम द्वारा घुमंतू एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के इस प्रयास को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अलीगढ रोड स्थित आनंदपुरी कॉलोनी केंद्र का वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन राधे गार्डन में अत्यंत हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस सहेेली और जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस गूंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।